निज़ामाबाद: निजामाबाद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में सुखमनी पाठ का आयोजन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में आज रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सुखमनी पाठ का आयोजन किया गया इस अवसर पर आजमगढ़ समेत आसपास के कई जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया संगतों ने कार सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।