मांझी: नाग पंचमी पर रामयादी बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Manjhi, Saran | Aug 17, 2026 मांझी प्रखंड के रसीदपुर स्थित प्रसिद्ध रामयादी बाबा मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के अलावा दूर दराज के गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दूध एवं लावा चढ़कर बाबा का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।