रेवदर: रेवदर में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नदी क्षेत्र में दी दबिश, 2 लोडर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Reodar, Sirohi | May 3, 2026 रेवदर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि नदी इलाके में अवैध रूप से बजरी खनन किया जा रहा है,जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए टीम मौके पर पहुंची।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोडर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की।बताया जा रहा है कि ये वाहन बजरी भरने की तैयारी में खड़े थे