राजपुर: धनसोई बाजार में लगा नया बिजली पोल, रात 10 बजे आपूर्ति हुई बहाल
Rajpur, Buxar | May 17, 2026 धनसोई बाजार में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए बिजली पोल को बदलकर नया पोल लगा दिया गया। पोल बदलने के बाद रात 10 बजे इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कंपनी के कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक के धक्के से पुराना पोल टूट गया था, जिसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गया था।