पीथमपुर: पीथमपुर में स्कूल बस से उठा धुआं, बड़ा हादसा टला
Pithampur, Dhar | Jan 27, 2026 पीथमपुर में स्कूल बस से उठा धुआं, बड़ा हादसा टला।पीथमपुर सेक्टर-एक थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे एक स्कूल बस में अचानक धुआं उठने लगा। बस में सवार बच्चों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।