पीथमपुर: औद्योगिक नगर में दो बाइक की भिड़ंत, हादसे में 5 लोग घायल
Pithampur, Dhar | Jan 27, 2026 पीथमपुर के औद्योगिक नगर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व हाईवे एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।