माखन नगर: बुधवाड़ा पहुंचे कलेक्टर, किसानों ने रखीं समस्याएं और नरवाई प्रबंधन पर की चर्चा
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 23, 2026
बुधवाड़ा में नवनियुक्त कलेक्टर आशीष वशिष्ठ सहित पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा पहुंचे। इस दौरान नरवाई प्रबंधन को लेकर किसानों से चर्चा की गई। किसानों की ओर से वेलर मशीन मालिकों की उपस्थिति में नरवाई से जुड़ी समस्याओं और व्यावहारिक कठिनाइयों को कलेक्टर के समक्ष विस्तार से रखा गया।