कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार चार बजे को ग्राम बकोरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए किसानों के सामने ही धान की बोरियों की तौल करवाई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी की जा रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश न रहे।