कटनी ग्रामीण: बिलहरी पुलिस ने अर्टिगा में 20 पेटी शराब, 8 लाख का मशरूका जब्त
बिलहरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्टिगा कार से 20 पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने कार समेत करीब 7 लाख 98 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी नवीन नामदेव की टीम ने ग्रे रंग की अर्टिगा MP 21 CA 6921 को रोककर तलाशी ली। इसमें 17 पेटी लाल मसाला और 3 पेटी सफेद प्लेन शराब मिली।