सूरजगढ़: कटेहर गांव से आर्म्स एक्ट और नवाबगंज से मारपीट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
रविवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा थाना से पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्त को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. सूरजगढ़ा नगर परिषद के कटेहर गांव से 3 मई को पिस्टल एवं पांच कारतूस के साथ पहाड़पुर गांव के रहने वाले ओपी यादव के पुत्र सुजीत कुमार गिरफ्तार हुए. इधर नवाबगंज गांव से मारपीट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले सदानंद यादव को गिरफ्तार किया गया.