बैतूल नगर: बैतूल जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय: 24 घंटे में औसतन 23.7 मिमी बारिश, चिचोली और घोड़ाडोंगरी में सबसे अधिक वर्षा,
बैतूल जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 23.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही चालू मानसून सीजन में अब तक जिले में 209.3 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है,