ऊन: रेलवे में सरकारी नौकरी के नाम पर शामली के गंदेवड़ा गांव के युवक से ₹1 लाख से अधिक की ठगी, मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | Apr 11, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे गढ़ीपुख्ता थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के गांव गंदेवड़ा निवासी राहुल ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन कॉल के माध्यम से रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ₹105500 की धनराशि रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित द्वारा साइबर पोर्टल पर भी मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।