पटना ग्रामीण: पटना DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पटना सिटी में पटना साहिब महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया
पटना जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पटना सिटी में 14 और 15 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले पटना साहिब महोत्सव की तैयारी को लेकर स्थल निरीक्षण किया। शनिवार शाम 5:30 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से दी गई है। इस बार सिटी हाई स्कूल मैदान के बदले कंगन घाट पर गंगा नदी के किनारे आयोजन का निर्णय लिया गया है।