प्रतापगढ़। कांठल क्षेत्र में मसूर की खेती पर संकट गहरा रहा है। प्राकृतिक प्रकोप और खेती के बिगड़ते स्वरूप से उत्पादन व गुणवत्ता दोनों घटी है, जिससे किसानों की आय प्रभावित हुई और मंडियों में आवक कम हो गई। पहले मोटे-स्वादिष्ट दाने के कारण दिल्ली, यूपी, दक्षिण भारत, बंगाल तक मांग थी।