अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 16 A में स्थित सरकारी स्कूल में समाजसेवियों ने 50 हजार रुपये की लागत से जल घर का निर्माण करवाया
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर अनूपगढ़ के गांव 16 ए में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में समाजसेवी रुकमा देवी चोटिया ने ₹50000 की लागत से जल घर का निर्माण करवाया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक रणवीर चौधरी ने आज शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि बनवाए गए जल घर में वाटर कूलर भी लगवाया गया है जिससे बढ़ती गर्मी में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्र छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी।