अनूपगढ़: अनूपगढ़ सरकारी अस्पताल में पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम, प्रथमदृष्टया गर्मी को माना जा रहा है मौत का कारण
अनूपगढ़ अम्बेडकर सर्किल पर गुरुवार रात एक व्यक्ति का शव मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की है। हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि शव की आलमराम पुत्र बीरबलराम निवासी मोहनपुरा के रूप में पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का ने कहा कि प्रथमदृष्टया मे गर्मी से मौत हुई है।