अनूपगढ़: गाँव बांडा के पास लूट और अपहरण के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
20 मई रात 10:30बजे गांव बांडा के पास छतरगढ़ निवासी देवीलाल से एक महिला और 3 व्यक्तियों ने लूट की थी और उसका अपहरण कर लिया था। जिसका मामला अनूपगढ़ पुलिस थाने में देवीलाल ने दर्ज करवाया था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार सुबह 8:30बजे बताया कि मामले में आरोपी कुलविंदर सिंह, सुनील कुमार व जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मास्टरमाइंड महिला की तलाश जारी है।