अनूपगढ़: अनूपगढ़ में कैलाश पोस्ट के पास मिला ड्रोन व हेरोइन, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कैलाश पोस्ट के पास आज एक ड्रोन और लगभग डेढ़ किलो हेरोइन मिली है। सो ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया कि बीएसएफ की सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एंजेसियों के द्वारा ड्रोन और हेरोइन की जांच की जा रही है और वही सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।