अनूपगढ़: रामसिंहपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में घडसाना निवासी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
रामसिंहपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार कर लिया है। रामसिंहपुर थानाधिकारी सुभाष बरौला ने आज गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि पुलिस थाने में दर्ज मामले में आरोपी विकास पुत्र सांवरमल निवासी घडसाना फरार चल रहा था और पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।