जमुई: बाइकर्स गैंग, चेन स्नैचिंग और नशेड़ियों के खिलाफ चलेगा अभियान, छात्राओं की सुरक्षा के लिए हो रही व्यापक तैयारी: SP
Jamui, Jamui | Apr 24, 2026 जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ऐक्टिव है। खासकर बाइकर्स गैंग, नशेड़ियों और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा है कि जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे दी गई है।