खानपुर: सारोला कलां कस्बे में खेत पर लहसुन ढकने गए युवक की सर्पदंश से हुई मौत, थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
सारोला कलां कस्बे में खेत पर लहसुन ढकने गए युवक की सर्पदंश से मौत हो गई सारोला कलां थाना पुलिस ने आज शनिवार को दोपहर 3:30 के लगभग मामला दर्ज किया। थाना पुलिस ने बताया कि युवा के अपने खेत पर लहसुन की फसल ढकने गया था तभी उसे सांप ने डस लिया जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।सारोला कलां थाना पुलिस ने परिजनों की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।