जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बमुरा तिराहा में एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार की शाम 4 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों बमुरा तिराहा में हुए एक्सीडेंट में कमलभान यादव पिता गल्ला यादव उम्र 40 वर्ष निवासी देवगंवा की मौत हो गई थी, जिसपर मर्ग कायम किया गया था।