अगिआंव: नारायणपुर और पवना थाना की बड़ी कार्रवाई: 1 देसी कट्टा, 1 देसी पिस्टल, 1 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, 6 खोखा के साथ 3 गिरफ्तार
भोजपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर और पवना थाना क्षेत्र में एक साथ की गई कार्रवाई में पुलिस ने हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन के साथ कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को एक देसी कट्टा, छह खोखा और दो मोबाइल फोन के साथ गिर