अगिआंव: नीतिन नवीन के स्वागत को लेकर अगियाँव में जोरदार तैयारी, पटना में 9 फरवरी को होगा ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह
भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के 9 फरवरी को पटना आगमन को लेकर अगियाँव प्रखंड में भव्य एवं ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह की तैयारी तेज कर दी गई है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं।