राजनांदगांव: शहर के मां पाताल भैरवी सिद्ध पीठ में शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर को बांटी जाएगी जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसाद
राजनांदगांव शहर के प्रसिद्ध मां पाताल भैरवी सिद्ध पीठ में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 6 अक्टूबर 2025 को रात्रि में जड़ी बूटी युक्त खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा,इसके साथ ही लोक कला मंच स्वरधारा के साथ ही लोक कलाकारों की प्रस्तुति होगी,दमा व अस्थमा पीड़ितों को जड़ी बूटी युक्त खीर प्रसाद का निशुल्क वितरण समिति के द्वारा किया जाएगा।