हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड के समीप चलती बाइक में कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर गिरी, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती
कोटडी थाना क्षेत्र के आसोप निवासी महिला रविवार को अपने रिश्तेदार के साथ किसी कार्य से गंगरार की ओर जा रही थी इसी दौरान चित्तौड़ रोड के समीप बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला को गंभीर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|