हमीरगढ़: हमीरगढ़ को पंचायत समिति बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए बनाया नगरपालिका
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ नगर पालिका को पंचायत समिति बनाने की मांग की गई है। शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में तहसीलदार को आपत्ति दर्ज करवाई गई। यह आपत्ति राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 101 के तहत जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री और पंचायत राजमंत्री के नाम दी गई।