हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड हाईवे के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गाडरमाला निवासी युवक सोमवार रात को गाडरमाला से फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में कार्य करने जा रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड हाईवे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया जिसे निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|