हमीरगढ़: मंगरोप क्षेत्र में जबरन विवाह के लिए महिला का कार से आए लोगों ने किया अपहरण की कोशिश, महिला ने खेत में भागकर बचाई जान
मंगरोप थाना क्षेत्र में विवाहित महिला का अपने पति से झगड़ा होने पर वह अपनी मां और बहन के साथ ही रहती है इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने रविवार को अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ महिला को जबरन विवाह के लिए अपहरण कर ले जाने की कोशिश कर लाठी से मारपीट करी इसी दौरान उसको बचाने आई उसकी बहन भी इस दौरान घायल हो गई दोनों बहनों ने खेत में भाग कर अपनी जान बचाई |