हमीरगढ़: कार से आए बदमाश ने नाकाबंदी कर रही हमीरगढ़ पुलिस पर की तीन राउंड फायरिंग, SHO गुर्जर की कार्रवाई में सिकंदर को लगी गोली
किसी बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए हिस्ट्रीशीटर्स के अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर आने की सूचना पर नाकाबंदी कर रही हमीरगढ़ पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश ने तीन राउंड फायर किये, जिसकी जवाबी कार्रवाई करते हुये हमीरगढ़ थाना प्रभारी ने दो राउंड फायरिंग की। एक गोली कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर को लगी, जिससे वह घायल हो गया।