चानन: चानन प्रखंड के खुटुकपार पंचायत वार्ड संख्या 10 में सड़क पर कीचड़ व जल जमाव से आवागमन में परेशानी
चानन प्रखंड के खुटकपार पंचायत वार्ड संख्या 10 में सड़क पर जल जमाव और कीचड़ से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. रविवार अपराह्न 12:30 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां महावीर स्थान से मिडिल स्कूल यादव टोला तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अपूर्ण रहने की वजह से बारिश में कीचड़ वह जल जमाव से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.