कटिहार: भट्टा टोला में पड़ोसी ने चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति को पीटा, मामला दर्ज
शनिवार की दोपहर 3 बजे एक घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उनके परिवार वाले सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे थे। मारपीट के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल दिनेश राय ने बताया कि उनका पड़ोसी गौतम राय ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जबकि उनके पड़ोसी के द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है।