कटिहार: गड़ेरी टोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, अस्पताल में भर्ती
गड़ेरी टोला में दो पक्षों के बीच बच्चों के विवाद में हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला शाम छह बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा हैं । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।