कटिहार: महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 44 में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
रविवार की दोपहर 2 बजे नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 44 पहुंची महापौर उषा देवी अग्रवाल। नगर निगम की ओर से इस वार्ड में कई कार्य किया जा रहे हैं। जिसका निरीक्षण करने के पश्चात स्थानीय लोगों से भी महापौर ने मुलाकात की। जहां लोगों ने वार्ड में व्याप्त समस्याओं से महापौर को अवगत कराया गया। समस्याओं में जल जमाव साफ सफाई सहित आदि समस्या शामिल थे।