कटिहार: राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम आयोजित, प्रदेश के कई नेता उपस्थित
रविवार की दोपहर 3 बजे कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनी पासवान के नेतृत्व में सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि युवा प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने मंच संचालन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मो शाहिद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और पूर्व विधायक पूनम पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।