डिंडौरी: छीरपानी और खाल्हें महेशपुरी में रंगमंच भवन एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण को लेकर शहपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत छीर पानी और पोषक ग्राम खाल्हें महेशपुरी में शहपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने जनपद निधि से रंगमंच भवन निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण का विधि विधान से सोमवार दोपहर 12:00 बजे भूमि पूजन किया। दरअसल भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सुकरती बाई मार्को उप सरपंच पंच एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।