वाराणसी में दर्शनार्थियों के 17 फोन लेकर गाइड फरारः काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आए थे दक्षिण भारतीय श्रद्धालु
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 वाराणसी में मंगलवार को दक्षिण भारतीय समूह अवैध गाइड का शिकार हो गया। काशी विश्वनाथ और मां विशालाक्षी के दर्शन कराने के नाम पर गाइड दर्शनार्थियों के 17 मोबाइल लेकर भाग गया। उन्हें लॉकर में रखने का बहाना बनाकर गमछे में रख लिया।