निवास: ग्राम घुघरा, आमगांव एवं मधुपुरी में किसानों के खेत में लगी आग, राजस्व एवं कृषि विभाग ने की कार्यवाही
Niwas, Mandla | May 12, 2026 मंगलवार को शाम 7:30 बजे जिले के ग्राम घुघरा आमगांव एवं मधुपुरी में नरवाई जलाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम तत्काल फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। टीम द्वारा खेतों में लगी आग को बुझाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन खेतों की मेड़ पार करने में वाहन को कठिनाई थी।