बिहिया: बिहिया में महिला पर चाकू से हमले की घटना के बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर किया जांच
Behea, Bhojpur | May 3, 2026 बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया रोड स्थित वार्ड संख्या 14 में कल शनिवार की मध्य रात्रि घर में घुसे एक युवक ने 24 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। घायल महिला की पहचान आशीष कुमार वर्मा की पत्नी अनुपमा वर्मा उर्फ अनु कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हा