सुजानगढ़: सुजानगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में बकरी चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चूरू जिले के सुजानगढ़ में सदर थाना पुलिस ने बकरी चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी की गई बकरी भी बरामद कर ली। मामले में पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच की सराहना की जा रही हैं।