पेण्ड्रा रोड गौरेला: स्वामी आत्मानंद स्कूल के लोकसंविदा शिक्षक अमित शर्मा के द्वारा छात्रा के अपहरण के मामले में डीईओ ने की कार्रवाई
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा के द्वारा छात्रा के कथित अपहरण मामले में जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से सेवा से किया पृथक । जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने जारी किया आदेश,, शिक्षक अमित शर्मा निवास सतना के खिलाफ पेंड्रा थाना में (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद की गई कार्यवाही ।