बैतूल नगर: पिता ने की बेटे की शिकायत, गुस्से में 17 वर्षीय पुत्र बना हैवान! कुर्सी से सिर पर किया हमला, लहूलुहान पिता पहुंचा थाने
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के गोठाना गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने अपने ही 51 वर्षीय पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर में विवाद के दौरान पुत्र ने घर में रखी कुर्सी उठाकर पिता के सिर पर दे मारी। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर लहू