फुल्लीडूमर: नगरडीह मोड़ पर कांवरिया जत्था में बोलेरो की टक्कर, चार की मौत, सात घायल
रामपुर-शंभूगंज मार्ग में नगरडीह मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम 7 बजे सुल्तानगंज से जल भरकर जेष्ठगौर नाथ पूजा करने जा रहे कांवरियों के एक जत्था में तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जिसमें तीन महिलाएं एवं एक पुरुष शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से जख्मी सात कांवरियों को इलाज के लिए फुल्लीडुमर में भर्ती कराया गया।