गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर गंगा में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर मिला
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी अरविंद गुरुवार शाम करीब 5 बजे अपने भाई अमित के साथ बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। अरविंद ने अपने भाई अमित को घाट पर बैठा दिया और कहां की वह पुल पर जाकर वीडियो बनाएगा। इसी बहाने वह रेलवे पुल पर चढ़ गया और अचानक से गंगा में छलांग लगा दी। और वह गहरे जल में समा गया था।