कुचायकोट: जलालपुर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 10 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायाधीश के पास भेजा
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर चेकपोस्ट से 10 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को जांच पड़ताल करने के बाद उत्पाद विभाग न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को शाम 5:30 बजे दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे थे।