बरेली: मज़दूरी मांगने पर ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर जोगी नवादा निवासी युवक के साथ की मारपीट, SSP से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा के रहने वाले युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि कैटरिंग के काम के जब उसने रुपए मांगे। ठेकेदार आग बबूला हो गया। अपने साथियों साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।एस एसपी ने मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।