बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में वहगुल नदी में पैर फिसलने से बुजुर्ग की डूबने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बहगुलपुर निवासी 62 वर्षीय रामचंद्र पुत्र झंडू सिंह भैंसों को जंगल में चारा चराने ले गया था। शाम को भैंसों को वापस लाते समय रास्ते में रामचंद्र का पैर बहगुल नदी में फिसल गया, जिससे रामचंद्र नदी में गिर गए। पानी जायदा होने के कारण रामचंद्र बाहर नहीं निकल पाए और पानी में डूब गए।