बरेली: बरेली के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल मुस्लिम धर्म अपनाने की बात से 24 घंटे में ही पलटे कहा..मैं सनातनी हूं
बरेली के भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल धर्म परिवर्तन को लेकर अपने बयान के 24 घंटे के अंदर ही पलट गए। सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए हिंदू धर्म न छोड़ने की सलाह दी है। वैसे भी मैं सनातनी हूं। वीडियो में वह नारे लगाते भी दिख रहे हैं।एक दिन पहले प्रदीप अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपना दर्द