सिवनी: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया
Seoni, Seoni | Aug 5, 2025 सिवनी कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर संस्कृति जैन ने दूर दराज से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, सहित सभी विभागाधिकारियों की उपस्थिति रही। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागाधिकारियों को दिए।