कौंच: बरोदा कला में सरकारी राशन की दुकान पर कोटेदार गरीबों के हक पर डाल रहा डांका, घटतौली का वीडियो वायरल, 3 KG कम दिया गेहूं
Konch, Jalaun | Jun 2, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के बरोदा कला गांव में सरकारी राशन की दुकान पर कोटेदार द्वारा गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है, वहीं कोटेदार द्वारा खाद्यान्न में घटतौली करने का एक वीडियो मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में कोटेदार खुद 3 किलो गेहूं कम होने की बात स्वीकार कर रहा है।